Skip to main content

SCN सेवाएँ

रोज़मर्रा की ज़रूरतों — जैसे सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन या परिवहन — के लिए मदद मिलने से स्वस्थ रहना आसान हो सकता है। यदि आप इसके लिए पात्र हैं, तो सोशल केयर नेटवर्क (SCN) आपको बिना किसी शुल्क के स्थानीय सेवाओं से जोड़ सकते हैं। यह जानने के लिए कि आप इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं या नहीं, अपने क्षेत्र के SCN के बारे में जानकारी लें।

सोशल केयर नेटवर्क क्या है?

SCN एक स्थानीय गैर-लाभकारी समूह है, जो आपको अपने समुदाय में स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक सहायता सेवाएँ उपलब्ध कराने में मदद करती है। SCN आपकी आवश्यकताओं और पात्रता के अनुसार मदद उपलब्ध कराते हैं। अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो आप भोजन, यात्रा, देखभाल, आवास जैसी ज़रूरतों के लिए मदद पाने में इसका उपयोग कर सकते हैं।

 

SCN के ज़रिए आपको एक सोशल केयर नेविगेटर की सहायता मिलेगी, जो:

  • जाँच करेगा/करेगी कि आपके स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में मदद करने वाली सेवाएँ आपको मिल सकती हैं या नहीं
  • Aआपकी उन ज़रूरतों का पता लगाने के लिए आपसे सवाल करेगा/करेगी, जिनके लिए आपको और मदद की आवश्यकता हो सकती है

 

मुझे किस तरह की सहायता और सेवाएँ मिल सकती हैं? 

यदि आप सेवाओं के लिए पात्र हैं, तो सोशल केयर नेविगेटर आपको आवश्यक सहायता प्राप्त करने में मदद कर सकता/सकती है। आपकी स्थिति के आधार पर, आप एक से अधिक सेवाओं के लिए पात्र हो सकते हैं। इन सेवाओं में शामिल हो सकते हैं:

आवास और उपयोगिताएँ

  • आपके घर को सुरक्षित और रहने के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए अंदर रैंप, रेलिंग और पकड़ने के हैंडल लगवाना। पानी के रिसाव के लिए मरम्मत और उसे ठीक कराना, ताकि घर में फफूँद न पनपे।   
  • घर में कीटों को घुसने से रोकने के लिए छेदों और दरारों को बंद करना।  
  • घर में हवा का प्रवाह बेहतर बनाने के लिए एयर कंडीशनर, हीटर, ह्यूमिडिफ़ायर या डीह्यूमिडिफ़ायर उपलब्ध कराना।  
  • क्षेत्र में सुरक्षित और पक्का घर ढूंढने और उसके लिए आवेदन करने में आपकी मदद करना।  

परिवहन

  • SCN की मंज़ूरी वाले स्थानों तक पहुँचने के लिए सार्वजनिक या निजी परिवहन की व्यवस्था करने में मदद करना। उदाहरण के लिए, नौकरी के इंटरव्यू, बच्चों की परवरिश से जुड़ी कक्षाओं, घर से बेदखली रोकने के लिए आवास न्यायालय या ज़रूरी कागज़ात बनवाने के लिए शहर या राज्य के सरकारी विभागों के कार्यालय जाना।

देखभाल प्रबंधन

  • नौकरी ढूँढ़ने या नौकरी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी पाने, सरकारी लाभों के लिए आवेदन करने और पैसों का सही प्रबंधन करने में मदद पाना। 

  • बच्चों की देखभाल, परामर्श, संकट सहायता और हेल्थ होम्स कार्यक्रमों जैसी सेवाओं तक पहुँचने में मदद पाना और बहुत कुछ।

मैं कैसे पता लगा सकता/सकती हूँ कि मैं SCN सेवाओं के लिए पात्र हूँ या नहीं?

 

आपके पास कुछ विकल्प हैं:

  • अपनी SCN वेबसाइट पर जाएँ: अपनी पात्रता के बारे में जानने के लिए आप अपनी काउंटी की SCN वेबसाइट पर स्क्रीनिंग टूल का उपयोग कर सकते हैं। 
  • अपने SCN को कॉल करें: आप सीधे अपने SCN से संपर्क कर सकते हैं। वे आपको यह भी समझाएँगे कि कौन-कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं और आपको अपनी आवश्यक सहायता पाने के लिए आगे क्या करना है। यह जानने के लिए कि आप इन सेवाओं के लिए पात्र हैं या नहीं, सोशल केयर नेविगेटर आपसे कुछ प्रश्न पूछेंगे। 

मैं अपना SCN कैसे खोजूँ?

अपने काउंटी की SCN वेबसाइट, स्क्रीनिंग टूल या संपर्क जानकारी पाने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

 

आप किस काउंटी में रहते हैं SCN नाम फ़ोन नंबरवेबसाइट

Brooklyn 

(ZIP कोड: 11209, 11219, 11220 और 11228

स्टेटन आइलैंड परफॉर्मिंग प्रोवाइडर सिस्टम (SIPPS) 1-917-830-1140SIPPS सेल्फ-स्क्रीन टूल

Queens

(ZIP कोड: 11355, 11368, 11373 और 11377)

स्टेटन आइलैंड परफॉर्मिंग प्रोवाइडर सिस्टम (SIPPS) 1-917-830-1140SIPPS सेल्फ-स्क्रीन टूल
Brooklyn, Queens और ManhattanPHS (पब्लिक हेल्थ सॉल्यूशंस) 1-888-766-6769PHS सेल्फ-स्क्रीन टूल
BronxSOMOS1-833-766-6769

SOMOS वेबसाइट

 
SOMOS सेल्फ-स्क्रीन टूल

Nassau और Suffolk HEALI (हेल्थ एंड वेलफेयर काउंसिल ऑफ लॉन्ग आइलैंड)1-516-505-4434HEALI वेबसाइट

 

कोई प्रश्न है?

हमें यहाँ कॉल करें 1-855-456-9126 (TTY: 711). हम आपको आपके क्षेत्र में SCN से कनेक्ट करने में भी मदद कर सकते हैं।

यह भी रुचिकर है: