मुख्य सामग्री पर जाएँ

शामिल हों

क्या आप अपनी स्वास्थ्य देखभाल में अधिक सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं? या अपने समुदाय में प्रगति करने में मदद करें? ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप बदलाव ला सकते हैं। इस पेज पर, आपको शामिल होने के तरीके मिलेंगे।

मेंबर सलाहकार समिति (MAC)

मेंबर सलाहकार समिति (MAC)

प्लान के सदस्य, प्रदाता और अन्य स्टाफ़ मिलकर MAC का निर्माण करते हैं। एक साथ, हम सुधार करने के तरीके लेकर आते हैं:
 

  • हमारे स्वास्थ्य देखभाल प्रदर्शन स्कोर

  • विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं वाले सदस्यों के लिए संचार और देखभाल

  • सदस्य आउटरीच योजनाएँ 

  • सदस्य शिक्षा सामग्री 

  • रोकथाम कार्यक्रम

  • सदस्य सर्वेक्षण

इन सुधारों को करने के लिए, MAC निम्नलिखित के बारे में सदस्यों से उनके इनपुट और राय माँगता है:
 

  • स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँचने में आसानी

  • देखभाल और सेवाओं की गुणवत्ता

  • भविष्य के कार्यक्रम और गतिविधियाँ 

  • सदस्य शिक्षा सामग्री

MAC में कौन शामिल हो सकता है

 

हम हमेशा चीज़ों को करने के बेहतर तरीकों को ढूँढने में मदद की तलाश में रहते हैं। MAC में शामिल होने के लिए, आपका यह होना आवश्यक है:
 

  • कम से कम पिछले 90 दिनों से सदस्य हों

  • साल में दो से चार बार व्यक्तिगत रूप से या फ़ोन द्वारा मीटिंग में उपस्थित रहने में सक्षम हों। (यदि आप व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहते हैं, तो आपको यात्रा की प्रतिपूर्ति मिल सकती है।)

अधिक जानें

सदस्य सलाहकार समिति के बारे में अधिक पता करना चाहते हैं? बस मेंबर सेवाओं को 1-855-456-9126 (TTY: 711) पर कॉल करें। हम दिन के 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन आपके लिए यहाँ मौजूद हैं।

यह भी रुचिकर है: