PA एक प्रकार का उपयोगीकरण प्रबंधन (UM) होता है। इससे हम आपको देखभाल मिलने से पहले यह सुनिश्चित कर पाते हैं, कि आपको सही स्थान और समय पर सही देखभाल मिल रही है।
UM वह प्रक्रिया है जिसका उपयोग हम यह निश्चित करने के लिए करते हैं कि आपको कवर की गई वे गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ मिलें जो चिकित्सकीय रूप से आवश्यक हैं। और यह निश्चित करने के लिए हम राज्य और राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का उपयोग करते हैं कि हम सही चीज़ कर रहे हैं। हम निम्नलिखित के आधार पर स्वास्थ्य देखभाल के बारे में निर्णय लेते हैं:
- सबसे उचित देखभाल
- उपलब्ध सेवाएँ
- लाभ कवरेज
हो सकता है आपको हमारी प्रथाओं के बारे में चिंताएँ हों। हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम निम्नलिखित चीज़ें नहीं करते:
- किसी भी प्रदाता या स्टाफ़ को कवरेज या सेवाएँ देने से मना करने के लिए पुरस्कार देना
- किसी भी प्रदाता या स्टाफ़ को ऐसे निर्णय लेने के लिए धन देना जो आपको सही देखभाल पाने से दूर रखते हैं
- इस संभावना के आधार पर प्रदाताओं को नियुक्त, पदोन्नत या उनके साथ अनुबंध समाप्त करना कि वे आपके लाभों को अस्वीकार कर देंगे
हमारा लक्ष्य आपको यथासंभव स्वस्थ होने में आपकी सहायता करना है। इसलिए हम चाहते हैं कि आपको सही देखभाल मिले। आप और आपका प्रदाता इस बारे में बात कर सकते हैं कि हम सभी उपचार विकल्पों को कवर करते हैं या नहीं।
कोई प्रश्न है? बस 1-855-456-9126 (TTY: 711) पर हमें कॉल करें। हम दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन आपके लिए यहां मौजूद हैं।