अपने इलाज की योजना पर टिके रहने के बड़े कारण (और आसान तरीके)

दवा की खुराक छोड़ने से सेहत को होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जानें। साथ ही, नियमित रूप से दवा लेने के लिए आसान सुझाव पाएँ। 

दवा की दुकान में दवाईयाँ देखती हुई एक महिला

अपनी दवा को डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेना ज़रूरी है। दवा की सही खुराक लेना, उसे सही समय पर लेना और खाने के साथ या खाली पेट लेना—ये सभी बातें इस बात पर असर डालती हैं कि दवा कितनी अच्छी तरह काम करती है।

लेकिन कभी-कभी दवाएँ लेना याद रखना या दवा खत्म होने पर उसे फिर से खरीदना मुश्किल हो सकता है।

इलाज की योजना पर अमल करते रहना क्यों ज़रूरी है, इसके कुछ अहम और प्रेरक कारण और इसे आसान बनाने के सुझाव यहाँ दिए गए हैं। 

अपने इलाज की योजना पर टिके रहने के फ़ायदे

आप दुष्प्रभावों से बच सकते हैं

कुछ दवाओं को गलत तरीके से लेने पर उनके दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इनमें सरदर्द, जी मचलना और थकान शामिल हो सकते हैं। और अगर दवा लेने के बाद आपको अच्छा महसूस नहीं होता, तो हो सकता है कि आप आगे चलकर उसे नियमित रूप से न लें।

अगर आप डॉक्टर के बताए गए अनुसार अपनी दवाएं ले रहे हैं और फिर भी आपको दुष्प्रभाव हो रहे हैं, तो अपने प्राथमिक देखभाल प्रदाता (PCP) से बात करें। हो सकता है कि वे दवा की खुराक या दवा का प्रकार बदल दें। 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।

आपको अस्पताल में भर्ती होने से बचने में मदद मिल सकती है

इलाज की योजना का पालन करने से, घर पर पूरी तरह ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि निर्देशों के अनुसार दवा लेने से स्वास्थ्य समस्याओं को और गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है और आगे चलकर अतिरिक्त इलाज की ज़रूरत भी कम हो सकती है।

आप अच्छा महसूस करेंगे

हर दवा किसी खास मकसद से बनाई जाती है। ये दर्द कम करने, सूजन घटाने या संक्रमण से बचाव करने में मदद कर सकती हैं। बताए गए तरीके से दवाओे का सेवन करने से वे सही तरीके से काम करती हैं, जिससे आप जल्दी बेहतर महसूस कर सकते हैं। 

आप अपनी आत्मनिर्भरता बनाए रख सकते हैं

अगर दवा न लेने की वजह से आपकी सेहत बिगड़ती है, तो आपको दूसरों की ज़्यादा मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इलाज की योजना पर अमल करते रहने से आप अपने पसंदीदा काम करते रह सकते हैं और अपनी ज़िंदगी पर अपना नियंत्रण बनाए रख सकते हैं। 

दवाएँ लेने में आने वाली बड़ी मुश्किलों से कैसे निपटें

ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से लोगों को अपनी दवाएँ लेने में परेशानी होती है। दवाएँ लेने में आने वाली कुछ आम मुश्किलें और उनसे निपटने के तरीके यहाँ दिए गए हैं।   

बाधाएँ: लागत

समाधान: दवाओं का खर्च बढ़ सकता है। लेकिन इनका खर्च कम करने के तरीके भी हैं। अपने प्रदाता या फ़ार्मासिस्ट से कम कीमत वाली दूसरी दवाओं, जेनेरिक दवाओं या छूट देने वाले प्रोग्राम के बारे में पूछें। मदद के लिए दूसरे संसाधन भी उपलब्ध हो सकते हैं। अगर आपको दवाओं का खर्च उठाने में परेशानी हो रही है, तो अपने केयर मैनेजर या सदस्य सेवाओं से संपर्क करें। 

बाधाएँ: आपको पता नहीं है कि दवा लेना क्यों ज़रूरी है

समाधान: ज्ञान ही शक्ति है! दवा से आपको कैसे फ़ायदा होता है, यह समझने से उसे नियमित रूप से लेने की प्रेरणा मिलती है। अपने प्रदाता या फ़ार्मासिस्ट से पूछें कि आपकी दवा कैसे काम करती है और इससे आपको क्या फ़ायदा होता है।

और याद रखें: भले ही आप बीमार महसूस न कर रहे हों, पर दवा लेना छोड़ देने से परेशानी हो सकती है। इसे अपने दाँत साफ़ करने जैसा ही समझें। दाँतों में दर्द न होने पर भी आप कैविटी से बचने के लिए रोज़ दाँत साफ़ करते हैं। 

बाधाएँ: आप दवाओं के दुष्प्रभावों को लेकर चिंतित हैं

समाधान: यह सच है कि दवाओं के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता। साथ ही, कई दुष्प्रभाव हल्के होते हैं और आसानी से मैनेज किए जा सकते हैं। अपने प्रदाता या फ़र्मासिस्ट से पूछें कि दवा से क्या असर हो सकता है और अगर आपकी तबीयत खराब लगे, तो क्या करना चाहिए। कभी-कभी इसका आसान-सा समाधान यह हो सकता है, जैसे कि डॉक्टर आपको कोई दूसरी दवा लिख दें, जो आपके लिए ज़्यादा असरदार हो। 

बाधाएँ: आपको इतनी सारी दवाइयाँ लेनी हैं कि उनका ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है

समाधान: सबसे पहले, साल में कम-से-कम एक बार अपने PCP के साथ अपनी सभी दवाओं की समीक्षा करें। हो सकता है कि वे आपके लिए ज़रूरी दवाओं की संख्या कम कर दें।  

इसके बाद, अपनी दवाओं को व्यवस्थित रखने के लिए कोई उपयोगी साधन ढूँढ़ें। दवा रखने वाले ऑर्गनाइज़र कम कीमत में मिल जाते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं। या फिर अपने फ़ार्मासिस्ट से पूछें कि क्या वे दवाओं को पहले से छाँटकर अलग-अलग पैकेट में देते हैं। वे आपकी दवाओं को अलग-अलग पाउच में रख देंगे। हर पाउच पर दवा लेने का दिन और समय लिखा होगा।  

ज़्यादा आधुनिक तरीकों के लिए, फ़ोन पर इस्तेमाल होने वाले ऐप्स देखें। आप अपनी सभी दवाओं की जानकारी ऐप में दर्ज कर सकते हैं और दवा लेने के समय के लिए अलार्म या दूसरे रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। 

आपको दवाएँ लेने में जो भी मुश्किलें आ रही हों, उनसे निपटने में आपकी केयर टीम मदद कर सकती है। क्या आपको प्रिस्क्रिप्शन में लिखी दवाएँ लेने या अपने आस-पास नेटवर्क में शामिल फ़ार्मेसी ढूँढ़ने में मदद चाहिए? अपने PCP से पूछें या सदस्य सेवाओं को कॉल करें। वे आपकी सेहत का ध्यान रखने और इलाज को नियमित रूप से जारी रखने में आपकी मदद करने के लिए हैं। 

 

अतिरिक्त संसाधन

दवाएँ लेने में आने वाली आम बाधाएँ: American Medical Association

 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।