कैसे पहचानें कि आपका “खराब मूड” किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है
कभी-कभी गुस्सा आना या उदास महसूस करना आम बात है। लेकिन यह समझना मुश्किल हो सकता है कि आपका मूड बस कुछ समय के लिए खराब है या कोई गंभीर समस्या है। ये चार संकेत बताते हैं कि अब मदद लेने का समय आ गया है।
-
आपकी घबराहट या उदासी लगातार बनी हुई है।
तनावपूर्ण परिस्थितियों या जीवन में होने वाली घटनाओं पर चिंता या उदासी महसूस होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर ये भाव कई हफ़्तों तक बने रहें और उनमें सुधार न हो, तो शायद इलाज कराने का समय आ गया है। -
आपको एक ग्लास वाइन चाहिए।
लत लगाने वाले सभी व्यवहारों का मकसद किसी बेचैनी या परेशानी को कम करना होता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि व्यक्ति हालात से निपटने के लिए शराब, डॉक्टर की लिखी दवाओं या जुए का सहारा लेने लगे। यहाँ तक कि फ़ोन पर लगातार स्क्रॉल करते रहना भी एक समस्या बन सकता है।
अगर आपको लत लगाने वाले या तनाव से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले व्यवहारों में बढ़ोतरी दिखे, तो यह किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। -
आपके लिए अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाना मुश्किल हो रहा है।
अवसाद और चिंता की वजह से अपने काम, घर के रोज़मर्रा के काम और यहाँ तक कि अपनी साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना भी मुश्किल हो सकता है। जब भी आपका मूड आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करने लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि अब मदद लेने का समय आ गया है।
-
आपकी स्वास्थ्य संबंधी आदतें बदल गई हैं।
चिंता और अवसाद जैसी समस्याएँ केवल आपके मूड में ही बदलाव नहीं लाती। इनका संबंध सेहत से जुड़ी कई दूसरी समस्याओं से भी है, जैसे पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियाँ, सिरदर्द, नींद न आना और भूख में बदलाव।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई नई समस्या दिखे, तो अपने डॉक्टर या केयर टीम से बात करें। वे जाँच करके पता लगा सकते हैं कि आपको कोई शारीरिक समस्या तो नहीं है। ज़रूरत पड़ने पर वे आपको मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास भी भेज सकते हैं।
मदद के लिए हम यहाँ हैं
अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या केयर टीम से बात करें। ज़रूरत पड़ने पर, वे समस्या का पता लगाने में मदद के लिए आपको किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास रेफ़र सकते हैं। बीमारी का पता चल जाने के बाद, आपकी केयर टीम आपको बेहतर महसूस कराने के लिए इलाज की योजना बना सकती है।
अगर कभी आपके मन में खुद को या किसी और को नुकसान पहुँचाने के विचार आते हैं, तो यह एक आपातकालीन स्थिति है। 911 पर कॉल करें या अपने पास के इमरजेंसी रूम में जाएँ। आप Suicide & Crisis Lifeline को 988 पर कॉल कर सकते हैं या टेक्स्ट मैसेज भी कर सकते हैं। Lifeline सप्ताह के 7 दिन, 24 घंटे मुफ्त और गोपनीय सहायता प्रदान करती है।