दिनभर दर्द से राहत कैसे पाएँ

क्या सुबह उठने पर आपके शरीर में अकड़न और दर्द रहता है? या दिन बीतने के साथ आपका दर्द और बढ़ जाता है? सुबह से रात तक दर्द कम करने और उसे रोकने में मददगार सुझाव जानें।

रसोई में खाना पकाते दो पुरुष

अगर आप लंबे समय से दर्द से जूझ रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। लगभग हर पाँच में से एक अमेरिकी व्यक्ति लंबे समय से चले आ रहे दर्द से जूझ रहा है। और इसके कारणों का हमेशा पता नहीं चल पाता।  

दर्द आपके काम करने या जो आपको पसंद है उसे करने में रुकावट डाल सकता है। दर्द कम करने वाली दवाओं से राहत मिल सकती है। लोकिन इनके कुछ अनचाहे दुष्प्रभाव हो सकते हैं और लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। 

अच्छी बात क्या है? अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके आप सुबह से रात तक होने वाले दर्द को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। 

सुबह के समय दर्द को कैसे कम करें

  1. कुछ आसान सी स्ट्रेचिंग करें। ये सब आप बिस्तर पर लेट कर भी कर सकते हैं। अपने घुटनों को धीरे-धीरे छाती की ओर खींचें और उन्हें एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ हिलाएँ। फिर अपने पैरों को कुछ बार मोड़ें और सीधा करें। इससे आपकी मांसपेशियों और जोड़ों की अकड़न को कम करने में मदद मिलती है।
  2. सुबह की सैर पर जाएँ। स्ट्रेचिंग से जोड़ों की जकड़न को थोड़ा कम करने के बाद, हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि करने से आपको बेहतर महसूस हो सकता है। समतल जगह पर चलने की कोशिश करें और ठंडे मौसम से बचें, क्योंकि इससे दर्द बढ़ सकता है।
  3. गुनगुने पानी से नहाएँ।  अकड़ी हुई मांसपेशियों और जोड़ों पर गुनगुना पानी पड़ने से सुबह की अकड़न कम करने में मदद मिल सकती है। शॉवर की भाप जैसी नम गर्माहट, हीटिंग पैड से मिलने वाली सूखी गर्माहट के मुकाबले और भी ज़्यादा असरदार होती है।
  4. पौष्टिक नाश्ता करें। क्या आप दर्द से राहत पाने के लिए दवाएँ या सप्लिमेंट्स लेते हैं? पेट खराब होने से बचने के लिए इन्हें खाने के साथ लें। संतुलित नाश्ते वाले विकल्प चुनें, जैसे फल के साथ साबुत अनाज से बना सीरियल या स्मूदी। 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।

दिन के दौरान दर्द को कैसे कम करें

  1. आराम करने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें। आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि जैसे-जैसे दिन बीतता है, आपका दर्द और बढ़ जाता है। इसका एक कारण तनाव है। तनाव और बेचैनी कम करने के लिए माइंडफुलनेस या साँस से जुड़े व्यायाम आज़माएँ।
  2. अपनी डाइट बदलें। ज़्यादा फैट या चीनी वाले प्रोसेस्ड फूड कम खाएँ। इनसे शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे दर्द और बढ़ सकता है। अपनी डाइट में फल, सब्जियाँ, मेवे और सेहतमंद फैट शामिल करें।
  3. चलते-फिरते रहें। अगर आप दिन का ज़्यादातर समय बैठे रहते हैं, तो हर घंटे कम-से-कम एक बार उठकर थोड़ा चलें-फिरें। कुछ मिनट तक इधर-उधर टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें। नियमित रूप से सक्रीय रहने से दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। 

रात के समय दर्द को कैसे कम करें

  1. सोने की अपनी मुद्रा बदलकर देखें।पेट के बल सोने से बचें। इससे आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी असामान्य स्थिति में रह सकती है। पीठ के बल सोने की कोशिश करें और घुटनों के नीचे तकिया रखें। या फिर करवट लेकर सोएँ और दोनों घुटनों के बीच तकिया रखें।
  2. सोने के माहौल में बदलाव करें। दर्द के कारण नींद आना मुश्किल हो सकता है। अपने बेडरूम का तापमान ठंडा रखें (लगभग 65°फ़ारेनहाइट)। ठंडा तापमान आपके शरीर को सोने का समय होने का संकेत देता है।
  3. दर्द से राहत देने वाली क्रीम लगाकर देखें। रात में होने वाले दर्द से राहत पाने का एक सुरक्षित तरीका? बिना प्रिस्क्रिप्शन मिलने वाली क्रीम। इनमें ऐसी दवाएं होती हैं जो दर्द से राहत दिला सकती हैं। क्रीम को त्वचा पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाने से दर्द में राहत मिल सकती है और आपको आराम महसूस हो सकता है। 

ओपिओइड के इस्तेमाल से जुड़े जोखिमों से बचें

ओपिओइड शक्तिशाली दर्द निवारक दवाएँ हैं। इनका इस्तेमाल अक्सर चोट लगने या सर्जरी के बाद ठीक होने के दौरान थोड़े समय के लिए दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। लेकिन इनकी लत भी बहुत जल्दी लग जाती है।  

लत लगने या ओवरडोज़ के जोखिम को कम करने के लिए ये कदम उठाएँ: 

  • सबसे कम खुराक लें और दवा का इस्तेमाल कम से कम समय तक करें।
  • कभी भी बताई गई मात्रा से ज़्यादा न लें।
  • ओपिओइड को शराब के साथ न लें।
  • ओपिओइड दवाओं को सुरक्षित जगह पर रखें।
  • अपनी दवा कभी किसी दूसरे व्यक्ति को न दें।
  • बची हुई दवाओं को फेंक दें। लेकिन इन्हें अपने घर के कूड़ेदान में न फेंके। ओपिओइड दवाओं को सुरक्षित तरीके से फेंकने के बारे में अपने फ़ार्मासिस्ट से पूछें। 

दर्द को मैनेज करने के दूसरे तरीकों के बारे में अपने डॉक्टर से पूछें। सुरक्षित विकल्पों में शामिल हैं:

  • इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफ़ेन जैसी बिना प्रिस्क्रिप्शन के मिलने वाली दर्द निवारक दवाएँ
  • गतिशीलता और ताकत बढ़ाने के लिए फ़िज़िकल थेरेपी
  • दर्द को मैनेज करने के लिए जीवनशैली में बदलाव, जैसे डाइट और कसरत 
लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।