क्विज़: आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी कितनी अच्छी है? 

क्या आपको लगता है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखना जानते हैं? यह छोटा-सा क्विज़ लें, अपनी जानकारी परखें और अपनी सेहत से जुड़े फ़ैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ाएँ।

लैपटॉप देखते हुए एक पुरुष और महिला

स्वास्थ्य साक्षरता का मतलब है, सेहत से जुड़ी बुनियादी जानकारी ढूँढ़ने, समझने और उसका इस्तेमाल करके, अपनी सेहत के लिए सही फैसले लेने की क्षमता।

स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी समझ होने से आपको ज़रूरत के समय सही देखभाल और इलाज मिल सकता है।

इस आसान से क्विज़ से अपनी जानकारी परखें। 

1. अगर आपकी दवा की कोई खुराक छूट जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? 

A) इसकी चिंता न करें। अगर आपकी कोई खुराक छूट जाती है, तो कोई बड़ी बात नहीं है। 

B) जैसे ही आपको याद आए, अपनी खुराक ले लें। 

C) अगली बार जब आपको इसे लेना हो, तो 2 खुराक लें। 

D) अपने प्रदाता से पूछें 

 

जवाब: D) अपने प्रदाता से पूछें 

हर दवा अलग होती है। अगर आपकी कोई खुराक छूट जाए, तो अपने प्रदाता से सलाह लेना सबसे अच्छा है। प्रदाता से संपर्क नहीं कर पा रहे? दवा के पैकेट पर दिए गए निर्देश देखें। या फिर सलाह के लिए अपनी फ़ार्मेसी या अपनी स्वास्थ्य योजना की नर्स लाइन पर कॉल करें।  

अच्छे नतीजे पाने के लिए अपनी सभी दवाइयां सही तरीके से लेना याद रखें। इसमें दवा लेने के समय और उसे खाने के साथ या बिना खाने के लेने जैसे निर्देशों का पालन करना भी शामिल है। कोई सवाल हैं? अपने प्रदाता या फ़ार्मासिस्ट से बात करें। 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।

2. वयस्कों को अपने प्राथमिक देखभाल प्रदाता (PCP) से कितनी बार जाँच करवानी चाहिए?

A) साल में कम से कम एक बार 

B) जब वे बीमार महसूस करें 

C) अगर उन्हें कोई खास स्वास्थ्य समस्या हो 

D) अगर वे 65 साल से ज़्यादा उम्र के हों 

 

जवाब: A) साल में कम से कम एक बार 

सभी वयस्कों को साल में कम से कम एक बार अपने PCP से जांच करवानी चाहिए। नियमित जांच से, आपके PCP स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जल्दी पता लगाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, वे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी ज़रूरी जाँच और टीके समय पर हो जाएँ। अगर आप तत्काल देखभाल, आपातकाली कक्ष या किसी अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास जाते हैं, तो अपने PCP को बताना न भूलें। उनके पास आपके स्वास्थ्य और मेडिकल इतिहास की पूरी जानकारी होनी चाहिए। 

3. बच्चों को अपने बाल रोग विशेषज्ञ या प्राथमिक देखभाल प्रदाता (PCP) से कितनी बार जाँच करवानी चाहिए?

A) साल में कम से कम एक बार 

B) जब वे बीमार महसूस करें 

C) अगर उन्हें कोई खास स्वास्थ्य समस्या हो 

D) यह उनकी उम्र पर निर्भर करता है 

 

जवाब: D) यह उनकी उम्र पर निर्भर करता है 

3 साल और उससे ज़्यादा उम्र के बच्चों को साल में एक बार वेल-चाइल्ड विज़िट के लिए जाना चाहिए। 3 साल से कम उम्र के शिशुओं और छोटे बच्चों को ज़्यादा बार चेकअप की ज़रूरत होती है। विशेषज्ञ इन समयों पर चेकअप की सलाह देते हैं:  

  • जन्म के 3-5 दिन बाद
  • 1 महीना
  • 2 महीने
  • 4 महीने
  • 6 महीने
  • 9 महीने
  • 12 महीने
  • 15 महीने
  • 18 महीने
  • 24 महीने (2 साल)
  • 30 महीने (2 1/2 साल) 

4. फ़्लू से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? 

A) एंटीबायोटिक्स लेना 

B) फ़्लू का टीका लगवाना 

C) अधिक फल और सब्जियां खाना 

D) हर समय घर के अंदर रहना 

 

जवाब: B) फ़्लू का टीका लगवाना 

फ़्लू के टीके आपके शरीर को फ़्लू वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में मदद करते हैं। और हाँ, आपको हर साल टीका लगवाना ज़रूरी है। हर साल फ़्लू का टीका उस साल वायरस के सबसे आम प्रकारों से बचाव के लिए खास तौर पर तैयार किया जाता है। फ़्लू का मौसम शुरू होने से पहले, शुरुआती पतझड़ में यह टीका लगवाना सबसे अच्छा रहता है।  

5. सही या गलत: अगर किसी दूसरे व्यक्ति में भी आपके जैसे ही लक्षण हैं, तो आप अपनी प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाएं उनके साथ साझा कर सकते हैं।

 

जवाब: गलत 

अपनी प्रिस्क्रिप्शन वाली दवा कभी किसी दूसरे को न दें। हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और शरीर अलग-अलग होता है। जो दवाएं आपके लिए काम करती हैं, हो सकता है कि वे किसी और के लिए सुरक्षित न हों। उसी बीमारी के लिए उन्हें अलग दवा, उसकी अलग खुराक या इलाज की अलग योजना की ज़रूरत हो सकती है। कोई भी नई दवा लेने से पहले, हमेशा अपने प्रदाता से उसके फायदों और दुष्प्रभावों के बारे में बात करें। आप ऐसी दवाओं या सप्लीमेंट्स के बारे में भी पूछ सकते हैं जो बिना प्रिस्क्रिप्शन के मिल जाते हैं और आपके काम आ सकते हैं। 

6. अगर मुझे सीने में दर्द हो, तो मुझे इलाज के लिए कहाँ जाना चाहिए? 

A) आपातकाली कक्ष (ER) 

B) तत्काल देखभाल केंद्र 

C) प्राथमिक देखभाल प्रदाता  

D) कहीं न जाएँ और दर्द अपने आप ठीक होने का इंतज़ार करें

 

जवाब: A) आपातकाली कक्ष (ER) 

अगर आपको सीने में दर्द है, तो ER जाएँ या 911 पर कॉल करें। यह हार्ट अटैक जैसी किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। आपातकालीन स्थिति के अन्य संकेतों में ये लक्षण शामिल हैं: 

  • बोली का लड़खड़ाना
  • साँस लेने में तकलीफ
  • रक्तस्राव जो रुक नहीं रहा
  • गंभीर रूप से टूटी हुई हड्डियाँ
  • सिर की चोट
  • गंभीर रूप से जल जाना
  • अचानक दिखाई देना बंद हो जाना
  • दौरे पड़ना 

7. सही या गलत: आपको अपनी ज़रूरतों के मुताबिक स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है।

 

जवाब: सही 

आपके प्रदाता जानकार हैं, लेकिन अपने शरीर और जीवन के बारे में आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। अपनी देखभाल की योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। अगर आपके डॉक्टर आपसे कुछ ऐसा करने के लिए कह रहे हैं, जिसे आप नहीं कर सकते या नहीं करना चाहते, तो बेझिझक अपनी बात कहें। विकल्पों के बारे में पूछें। उनका लक्ष्य ऐसी देखभाल योजना बनाने की होती है जिनका आप पालन कर सकें। याद रखें, आपको किसी दूसरे सेवा प्रदाता से दूसरी राय लेने का अधिकार है। दूसरी राय लेने पर मिलने वाले कवरेज की जानकारी के लिए सदस्य सेवाओं को कॉल करें।

8. इनमें से कौन-सी एक पुरानी बीमारी है? 

A) इन्फ्लूएंजा (फ़्लू) 

B) निमोनिया 

C) हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) 

D) टूटा हुआ हाथ  

 

जवाब: C) हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) 

पुरानी बीमारियाँ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएँ हैं, जो लंबे समय तक बनी रहती हैं और आमतौर पर पूरी तरह ठीक नहीं हो सकतीं। लेकिन इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं: 

  • हृसय संबंधी बीमारी
  • डायबिटीज़
  • कैंसर
  • क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज (COPD)
  • असथ्मा 

अच्छी स्वास्थ्य देखभाल के साथ, आप किसी पुरानी बीमारी के बावजूद एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।  

9. इनमें से किन चीज़ों का इलाज तत्काल देखभाल केंद्र में किया जा सकता है?

A) यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन 

B) ऐसा घाव, जिसमें टाँके लगाने की ज़रूरत हो सकती है 

C) जी मिचलाना, उल्टी और/या दस्त 

D) उपरोक्त सभी 

 

जवाब: D) उपरोक्त सभी 

जिन समस्याओं के लिए PCP से मिलने तक इंतज़ार नहीं किया जा सकता, लेकिन वे जानलेवा भी नहीं हैं, उनके इलाज के लिए तत्काल देखभाल केंद्र जा सकते हैं। यहाँ इन जैसी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है: 

  • छोटे-मोटे कट या जलने के घाव
  • मोच और खिंचाव
  • जी मिचलाना, उल्टी या दस्त
  • पेट दर्द
  • बुखार
  • गले में खराश या खांसी
  • फ़्लू जैसे लक्षण
  • कान का संक्रमण
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन 

समझ नहीं आ रहा कि कहाँ जाएँ?  अपनी योजना की 24 घंटे वाली नर्स लाइन पर कॉल करें। वे आपको सही विकल्प चुनने में मदद कर सकते हैं।  अगर आपको अपने बच्चे को तत्काल देखभाल केंद्र ले जाना है, तो वहाँ जाने से पहले कॉल करके पता कर लें कि वे शिशुओं और छोटे बच्चों का इलाज कर सकते हैं या नहीं। 

आपका प्रदर्शन कैसा रहा?

अगर आप कोई सवाल पूछना भूल गए, तो चिंता न करें। याद रखें, स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी बातें समझना आसान नहीं होता। अगर आपको कभी भी ऐसा लगे कि आपके सेवा प्रदाता या अन्य स्टाफ़ जो बता रहे हैं, वह आपकी समझ में नहीं आ रहा है, तो उनसे सवाल पूछें। स्वास्थ्य सेवाओं को समझने और उनका लाभ उठाने में आपकी मदद करना उनका काम है। वहीं, अपनी देखभाल की योजना को समझना और उसका पालन करना आपकी ज़िम्मेदारी है।  

 

हमारे संसाधन देखें

वेल-चाइल्ड केयर विज़िट का शेड्यूल: अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (American Academy of Pediatrics) 

 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।