एक से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं को संभालने के लिए कारगर तरीके

क्या आप अलग-अलग दवाओं, विशेषज्ञों और अपॉइंटमेंट को मैनेज करने में उलझे हुए हैं? ये सुझाव और टूल आपकी सेहत को बेहतर ढंग से मैनेज करने और अच्छा महसूस करने में मदद कर सकते हैं।

 Dos adultos mirando un recibo.

अपनी दवाओं की समीक्षा करें

अगर आप एक से ज़्यादा दवाएँ लेते हैं, तो हर साल अपने डॉक्टर के साथ उनकी समीक्षा करना अच्छा रहता है।

उदाहरण के लिए, वे ऐसी दवा लेने की सलाह दे सकते हैं, जो आपकी दो दवाओं का काम एक साथ करे। इससे आपको कम गोलियों का हिसाब रखना पड़ेगा। या फिर वे ऐसी दूसरी दवाएँ सुझा सकते हैं, जिनसे आपको अनचाहे दुष्प्रभावों से बचने में मदद मिले।

अपनी जाँच के नतीजों पर नज़र रखें

अस्पताल और लैब की रिपोर्टों के साथ-साथ डॉक्टरों के नोट्स की कॉपी माँगें। इससे आप अपनी सेहत में हो रहे सुधार और बदलावों पर नज़र रख सकते हैं। इससे आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को समझने के लिए भी समय मिलेगा।

लक्षणों का रिकॉर्ड रखें

लक्षणों पर नज़र रखना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब वे बदलते रहते हों या उनका अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो। लेकिन ये जानकारियाँ आपको और आपके प्रदाता को इलाज और जीवनशैली में बदलाव से जुड़े फैसले लेने में मदद कर सकती हैं।

लक्षणों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक नोटबुक या नोटपैड लें। उसमें लिखें कि आपको कौन-कौन से लक्षण होते हैं, वे कितनी बार होते हैं और उनकी वजह से आपको कैसा महसूस होता है। हर बार प्रदाता से मिलने पर यह जानकारी उनके साथ साझा करें।

खुद जानकारी हासिल करें

हम आपको दोबारा स्कूल या कॉलेज जाने के लिए नहीं कह रहे हैं। लेकिन आपको अपनी बीमारियों के बारे में जितना हो सके, उतना जानने की कोशिश करनी चाहिए। 

अपने डॉक्टर से ऐसी भरोसेमंद वेबसाइटों के बारे में पूछें जहाँ आपको नई रिसर्च और इलाज के तरीकों के बारे में ज़्यादा जानकारी मिल सके। जब आप अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर ढंग से समझ लेंगे, तो डॉक्टर से मुलाक़ात के दौरान सही सवाल पूछना आसान होगा।

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।

 

लैपटॉप देखते हुए माता-पिता और उनका बच्चा

अपने लाभों का पूरा फ़ायदा उठाएँ

अगर आप Aetna Better Health® के सदस्य हैं, तो अपने प्लान के बारे में और जानकारी पा सकते हैं। अपना अकाउंट देखने के लिए बस अपने मेंबर पोर्टल में लॉग इन करें।